विधि विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद, घर बैठे आप भी करें बाबा के दर्शन
https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/video/kedarnath-dham-kapat-open-for-devotess-cm-dhami-char-dham-yatra-watch-video/3187753
Kedarnath Dham Kapat Open: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. धाम के कपाट खुलने के समय केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया था. सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने. बाबा केदार के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान है. वातावरण पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग चुका है .बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है.
Post #38261
305