PMT टॉपर, एम्स के डॉक्टर और फिर IPS...कौन हैं आयुष जाखड़? विधायक के बेटे पर की है बड़ी कार्रवाई, पत्नी भी है आईपीएस
https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/mp/photo-gallery-ips-officer-aayush-jakhar-batch-2022-wife-is-also-officer-taken-big-action-against-mla-son-know-him/3186739
IPS Aayush Jakhar Story-मध्यप्रदेश कैडर के युवा आईपीएस आयुष जाखड़ इन दिनों खूब चर्चा में हैं. आयुष जाखड़ ने पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोध के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ, लोगों को थार से कुचलने के मामले में न केवल केस दर्ज किया, बल्कि उसे थाने तलब कर कड़ी चेतावनी भी दी. आयुष जाखड़ शिवपुरी के करैरा में SDOP के पद पर तैनात हैं. विधायक के बेटे के खिलाप उनका एक्शन चर्चा में हैं. वहीं विधायक अपने बेटे पर हुई कार्रवाई को लेकर नाराज हो गए. बता दें कि आईपीएस आयुष जाखड़ की पत्नी भी तेज तर्रार आईपीएस अफसर हैं और ग्वालियर में अभी तैनात हैं. डॉक्टर से आईपीएस बने आयुष ने राजनीतिक दबाव के आगे झुकने के बजाय कानून का शासन कायम रखा है.
Post #38245
654