सुनो मेरे हम राह अब वादा करो छोड़ के ना जाओगे
हमें ऐसे मोहब्बत में बिलखता हुआ छोड़ के ना जाओगे...
उठाओ हाथ रखो मेरे सिर पे लो कसम मेरी
मुझे दुबारा तुम जिंदा लाश करके नही जाओगे
मुझे ऐसे गैरो की ठोकरों पे छोड़ के नही जाओगे
मेरे अद मारे दिल को पूरा मार के नही जाओगे...
रातो की तन्हाई से डर लगता है
मुझे तन्हाइयों के हवाले करके तुम नही जाओगे
जाना है चले जाना मैं रोक नही सकता
मगर लोगो के दिलो में मेरे पास होने का बहम बने रहने देना
तुम लोगो में मेरे छोड़ के जाने का शोर करके नही जाओगे
उदासियां किसी जहरीले सांप के मानिंद डसती है
तुम मुझे उदासियो के हवाले करके नही जाओगे....
तुम अच्छे से जानते हो इक पल की जुदाई भी गवारा नहीं है मुझे
तुम मुझे किसी भी हाल में खुद से जुदा करके नही जाओगे...
वादा करो...?
करो वादा....?
❄️ JOIN ~ @TFN_SHAYARI
Post #74
320
- 👍 1